फिलिस्तीन को मान्यता देने को लेकर इजरायल ने ब्रिटेन को चेताया

यरुशलम/लंदन, 08 अगस्त (वार्ता) ब्रिटेन द्वारा फ़िलिस्तीन को संभावित मान्यता दिए जाने के ख़िलाफ़ इज़रायल जवाबी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है।
यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन इस मुद्दे पर घरेलू दबाव में है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि इजरायल ब्रिटेन को नुकसान पहुंचाने के लिए इजरायल बहुत कुछ कर सकता है।
द टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार श्री नेतन्याहू ने फ़िलिस्तीन को राष्ट्र का दर्जा देने पर विचार कर रहे ब्रिटेन और अन्य देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे इसके परिणामों पर ‘सावधानीपूर्वक’ विचार करें।
द टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है, “ब्रिटेन को सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि (श्री नेतन्याहू) और उनके मंत्री कुछ दांव चल सकते हैं। इज़रायल ब्रिटेन के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है, लेकिन हाल के फ़ैसलों का मतलब है कि वह दबाव में आ रहा है और अगर इज़रायल सरकार जवाबी कार्रवाई करने का फ़ैसला करती है, तो ब्रिटेन को बहुत कुछ खोना पड़ सकता है।”
रिपोर्ट में कहा गया है कि इज़रायल द्वारा ब्रिटेन के साथ सुरक्षा और रक्षा सहयोग समाप्त करने की संभावना के महत्वपूर्ण आर्थिक और सुरक्षा संबंधी निहितार्थ होंगे।

इज़रायल ने पहले भी ब्रिटेन द्वारा फ़िलिस्तीन को मान्यता देने के इरादे की निंदा की थी और फ्रांस तथा कनाडा के साथ मिलकर इसकी कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि वह ‘आतंकवाद को पुरस्कृत’ कर रहा है।
ब्रिटेन के इस कदम ने इजरायल के साथ उसके संबंधों में संभावित गिरावट की ओर इशारा किया है, जो ब्रिटेन के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है, क्योंकि ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों को अक्सर इज़रायल के मोसाद से सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसके अलावा इज़राइली रक्षा कंपनियां रॉयल ब्रिटिश मिलिट्री को निगरानी ड्रोन और उसके एफ-35 बेड़े के लिए पुर्जे उपलब्ध कराती हैं।

Next Post

लोकार्नो ने डेविड लिंच को श्रद्धांजलि के साथ दी विदाई

Fri Aug 8 , 2025
जेनेवा, 8 अगस्त (वार्ता) लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 78वें संस्करण की ओपनिंग नाइट पर सिनेमा के दिग्गज डेविड लिंच को भावुक और दिल छू लेने वाली श्रद्धांजली और विदाई दी गई। यह विशेष पल लिंच के शिष्य डुवेन डनहम की और से पेश किया गया, जिन्होंने संपादक और निर्देशक के […]

You May Like