
भैरूंदा / रेहटी. पुलिस ने रेहटी व भैरूंदा थाना क्षेत्र से दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार वाहन सहित अवैध मछली बरामद करने की कार्यवाही की है. जानकारी के अनुसार अजय श्रीवास्तव मप्र मत्स्य महासंघ मर्यादित इंदिरासागर जलाशय, नर्मदानगर जिला खण्डवा की सूचना पर अवैध रुप से मछली परिवहन करते पाए जाने पर आरोपी दीपक विश्वकर्मा पिता श्यामबाबू विश्वकर्मा को नर्मदा घाट के ग्राम टीगाली गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन सहित 8 क्विंटल मछली बरामद कर फिशरीश एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध दर्ज किया गया. इसी प्रकार एक अन्य मामले में रेहटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मछली का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने बोरी नहर पर सलकनपुर तरफ से आने वाले वाहनो को चैक किया तो एक पिकअप वाहन में काफी मात्रा में मृत मछलियां भरी हुई थी. आरोपी ने पूछने पर अपना नाम अयाज खान पिता अनवर खां निवासी भैरूंदा का होना बताया. जो स्वयं की मछली भरकर ला रहा था. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से पिकअप वाहन सहित 2 क्विंटल 73 किलो मछली बरामद की. जिसकी कीमत 33 हजार 500 रुपए बताई जाती है. वाहन की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकी गई है.
