बीजिंग 15 नवंबर (वार्ता) चीन ने अपने नागरिकों से जापान की यात्रा न करने का आग्रह किया है और प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ताइवान संबंधी टिप्पणियों को लेकर बीजिंग स्थित जापान के राजदूत को तलब किया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार चीन और जापान के बीच इस हफ़्ते वाकयुद्ध तेज़ हो गया है, जिसकी शुरुआत श्री ताकाइची के उस बयान से हुई है, जिसमें अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो जापान अपनी आत्मरक्षा सेना के साथ जवाब दे सकता है।
इसके बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों ने एक-दूसरे के समक्ष गंभीर विरोध दर्ज कराया है।
यह विवाद चीन और जापान के बीच ऐतिहासिक दुश्मनी के साथ-साथ स्वशासित ताइवान की संप्रभुता पर लंबे समय से चले आ रहे अस्पष्ट दृष्टिकोण को भी अभिव्यक्त करता है।
