शाई होप के शतक और जस्टिन ग्रीव्स के अर्द्धशतक ने वेस्टइंडीज को संभाला

क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड), 05 दिसंबर (वार्ता) शाई होप (नाबाद 116) की शतकीय और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 53) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड द्वारा दिये गये 531 रनों के लक्ष्य के जवाब में पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के समय दूसरी पारी में चार पर विकेट 212 रन बना लिये है।
आज यहां न्यूजीलैंड के कल के चार विकेट पर 417 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में न्यूजीलैंड का पहला विकेट विल यंग (23) के रूप में गिरा। उन्हें जेडेन सील्स ने आउट किया। इसके बाद माइकल ब्रेसवेल (24) , मैट हैनरी (11) और जेकब डफी (आठ) रन बनाकर आउट हुये। 109वें ओवर में जेकब डफी के आउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 466 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए 531 रनों का लक्ष्य मिला। वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच ने 78 रन देकर पांच विकेट लिये। ओजय शील्ड्स को दो विकेट मिले। जेडेन सील्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और उसने एक-एक करके अपने चार विकेट 72 के स्कोर तक गंवा दिये। वेस्टइंडीज का पहला विकेट जॉन कैंपबेल (15) के रूप में गिरा। उन्हें जेकब डफी ने आउट किया। तेजनारायण चंद्रपॉल (छह) को भी डफी ने अपना शिकार बनाया। 24वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने ऐलेक ऐथनेज (पांच) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान रॉस्टन चेज (चार) चौथे विकेट के रूप में आउट हुये। ऐसे संकट के समय शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स की जोड़ी ने जुझारू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए ना केवल पारी को संभाला ब्लकि तेजी के साथ रन भी बटोरे।
स्टंप्स के समय वेस्टइंडीज ने चार विकेट पर 212 रन बना लिये है और उसे अभी मैच जीतने के लिए 319 रनों की जरूरत है। शाई होप (नाबाद 116) और जस्टिन ग्रीव्स (नाबाद 53) क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड के लिए जेकब डफी ने दो विकेट लिये। मैट हेनरी और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

संसदीय कार्य मंत्री विजयवर्गीय ने अध्यक्ष तोमर से किया आग्रह, सत्र बुलाते समय शादियों का रखें ध्यान

Fri Dec 5 , 2025
भोपाल: विधानसभा में आज संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से आग्रह किया कि अगली बार से सत्र की तारीखों का निर्धारण करते समय शादी-ब्याह की तारीखों का भी ध्यान रखा जाए।दरअसल आज प्रश्नकाल के दौरान लगभग एक दर्जन से भी अधिक प्रश्नकर्ता विधायक अनुपस्थित रहे। […]

You May Like