
रायसेन, 20 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन में एक तेज रफ़्तार ट्रक और स्कूटर की टक्कर में एक छात्रा की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बतायाकि भोपाल रोड पर एक दरगाह के समीप ट्रक और स्कूटर के बीच टक्कर में मुस्कान नामक एक छात्रा की मौत हो गयी। बताया कि मुस्कान टूयूशन के बाद अपने मामा पुरुषोत्तम वर्मा के साथ स्कूटर पर घर लौट रही
थी। गंभीर रुप से घायल मामा को चिकित्सा के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
