ग्वालियर: प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बांदिल को एमिटी विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट बोर्ड में शामिल किया गया है। डॉ. बांदिल ग्वालियर के नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वे इस बैंक के पूर्व सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।
इसके अतिरिक्त वे मध्य भारत शिक्षा समिति, ग्वालियर के अध्यक्ष, तथा जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी योगदान दे रहे हैं।
