ग्वालियर: श्री राधा मंडल जन सेवा समिति, डबरा-ग्वालियर द्वारा गोवर्धन धाम में श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से 25 जुलाई से 29 जुलाई तक विशाल भंडारा एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा श्री कन्हैया गार्डन, परिक्रमा मार्ग, श्रीनाथ जी मंदिर के सामने, पूंछरी का लोढ़ा (गोवर्धन) में संचालित होगी।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन के दौरान गोवर्धन परिक्रमा करने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी एवं शीतल पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने तथा सेवा कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया है। समिति का उद्देश्य धर्म, सेवा और मानवता के भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं
Next Post
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
Wed Jul 22 , 2026
ईरान-US युद्ध में मध्यस्थता के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका से 10 अरब डॉलर मांगे हैं। इसका लक्ष्य विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाना और IMF पर अपनी भारी निर्भरता को कम करना है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे भयंकर युद्ध के दौरान कूटनीतिक मध्यस्थता करने के बाद अब पाकिस्तान इसका […]

You May Like
-
2 years ago
चौपड़ा में घर से बिक रहा था मिट्टी तेल
-
12 months ago
मई में चोरी, सितम्बर में दर्ज हुई एफआईआर
-
2 years ago
350 करोड़ रुपए बर्बाद करने के बाद समझ आया गलत बना
-
7 months ago
आरक्षक ने दी भाजपा मंडल अध्यक्ष को धमकी
-
12 months ago
बस्तर दशहरा का आमंत्रण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को
-
2 weeks ago
राशिफल-पंचांग: 27 अगस्त 2026