आरक्षक ने दी भाजपा मंडल अध्यक्ष को धमकी

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में मां के साथ लूट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी जिसके बाद से आरक्षक शिकायत वापिस लेने लगातार शिकायतकर्ता को धमकी दे रहा है। अब मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।इस संबंध में अमित राय निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल ने बताया कि वे भाजपा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मंडल अध्यक्ष है। 26 सितम्बर 25 को सुबह 6:15 बजे उनकी मां अनुसईया राय पूजा करने दुर्गा मंदिर गई थी।

जब वे पूजा के लिए फूल तोड़ रही थी तभी दो अ ज्ञात लुटेरों ने झपट्टा मारकर मां की सोने की चेन लगभग 25 ग्राम की लूट ली थी। जिसकी रिपोर्ट अधारताल थाने में दर्ज कराई थी। जिसके आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए। मामले में आगे की कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए जाते है तो कहा जाता है कि चेन अचानक बरामद होगी हम कुछ नहीं कर सकते है। इसके बाद मामले की शिकायत प्रकोष्ठ व सीएम हेल्प लाइन में की थी। जिसके बाद से आरक्षक अमर पटेल द्वारा लगातार विभिन्न मोबाइल नंबर से फोन करके शिकायत वापिस लेने धमकाया जा रहा है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय का मासिक धर्म स्वास्थ्य को 'मौलिक अधिकार' घोषित करने का फैसला स्वागत योग्यः गहलोत

Sat Jan 31 , 2026
जयपुर, (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मासिक धर्म स्वास्थ्य को ‘मौलिक अधिकार’ घोषित करने और देशभर के विद्यालयों में नि:शुल्क सैनिटरी पैड वितरण के उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। श्री गहलोत ने शुक्रवार को अपने बयान में इसे महिला […]

You May Like