हरियाणा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, पंचकूला में 221 फीट के रावण का दहन

पानीपत के सेक्टर 13/17 स्थित दशहरा मैदान में सबसे पहले रावण दहन किया गया। इससे पहले खर और दूषण के पुतलों को आग लगाई गई। पंचकूला में देश के सबसे ऊंचे 221 फीट के रावण के पुतले का दहन हुआ। इसे बनाने में करीब 34 लाख रुपये खर्च हुए। वहीं, रेवाड़ी के बेरली कलां में 160 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया।

रोहतक में दशहरा समारोह के दौरान 300 से अधिक ड्रोन की मदद से करीब 200 फीट की ऊंचाई पर रामायण के प्रसंगों और राम-रावण युद्ध का दृश्य दिखाया गया। 12 मिनट के इस ड्रोन शो के लिए अयोध्या से विशेष टीम बुलाई गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां रावण के पुतले का दहन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रावण के दस चेहरे थे, लेकिन आज के रावण के हजारों चेहरे हैं। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही किसी ने मेघनाथ के पुतले में आग लगा दी, जिससे कार्यक्रम में हंगामा हो गया।

उधर, पानीपत में चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हनुमान स्वरूप धारण किया। यह परंपरा विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए लोगों ने शुरू की थी। लैय्या बिरादरी 79 वर्षों से इस परंपरा को निभा रही है।

Next Post

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में धूमधाम से मना दशहरा, 106 फीट ऊंचे रावण का दहन

Wed Oct 21 , 2026
चंडीगढ़, (वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 106 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। समारोह में चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुतले का सिर सभी दिशाओं में घूमता था। रावण […]

You May Like