चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में धूमधाम से मना दशहरा, 106 फीट ऊंचे रावण का दहन

पुतले का सिर सभी दिशाओं में घूमता था। रावण दहन के साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने शिरकत की। उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी की पूजा तथा व्रत के बाद होने वाला रावण दहन लोगों को अपने भीतर के अहंकार को समाप्त करने और अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

कटारिया ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि इस बुराई को जल्द से जल्द खत्म करना जरूरी है। नशामुक्ति अभियान उनका संकल्प है और इसे किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने देशवासियों से एकजुट होकर अभियान में भाग लेने की अपील की, ताकि नशे की आपूर्ति और लत से जुड़ी कड़ी को तोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि भारत के साथ-साथ पंजाब को भी नशामुक्त बनाना आवश्यक है। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में यह उनकी विशेष प्राथमिकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस दिशा में मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

Next Post

विदेशी पर्यटक को भायी बस्तर की लोककला, 'अनुवेद' हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी की

Wed Oct 21 , 2026
जगदलपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर की पारंपरिक जनजातीय शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को ‘आमचो बस्तर टूरिज्म’ पहल के तहत संचालित ‘बस्तर कला गुड़ी एक्सपीरियंस जोन’ पहुंचे एक विदेशी पर्यटक ने स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों की सराहना की और ‘अनुवेद’ ब्रांड […]

You May Like