मुरैना: जौरा इलाके से पकड़े गये घडि़यालों के बच्चों और बटागुर कछुआ के बच्चों को देवरी घडि़याल केन्द्र में क्वारेंटाइन कर दिया गया है। शिवपुरी की एसटीएफ की टीम मुरैना आई थी। टीम के सदस्यों ने पंचनामा बनाकर घडि़याल केन्द्र प्रभारी फॉरेस्ट अधिकारी रिंकी आर्य को उन्हें सौंप दिया है। इस मामले में पकड़े गये तीनों आरोपियों को शिवपुरी एसटीएफ अपने साथ शिवपुरी ले गयी है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शिवपुरी एसटीएफ तस्करों को वॉच कर रही थी।
इंटरनेशनल तस्करों से कनेक्शन
मुरैना से चुराए जाने वाले घड़ियालों के बच्चों तथा कछुओं की तस्करी करनेवाले इन तस्करों के तार इंटरनेशनल तस्करों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। शिवपुरी की एसटीएफ टीम को इसकी जानकारी बहुत पहले ही लग चुकी थी। अब एसटीएफ इन तस्करों की मदद से उन तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
Next Post
सिया कार्यालय सील प्रकरण: चेयरमैन बनाम सचिव के टकराव से पर्यावरण मंजूरी पर सवाल उठे
Tue Jul 15 , 2025
भोपाल: राज्य पर्यावरण प्रभाव मूल्यांकन प्राधिकरण (SEIAA) सिया के चेयरमैन शिवनारायण सिंह चौहान और पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी के बीच टकराव ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। सोमवार को अचानक SEIAA चेयरमैन का कार्यालय सील कर दिया गया, जिसे बाद में मुख्यमंत्री मोहन […]

You May Like
-
1 year ago
महिला ने खाया जहर, मौत