बहू की मौत के मामले में खुद पैरवी करेंगी रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह

भोपाल। बहू ट्विशा सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी बनाई गईं रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह अब अदालत में अपना पक्ष स्वयं रखेंगी। मामले में अपराध दर्ज होने के बाद उन्हें उसी दिन अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन अब इस केस ने नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार, गिरिबाला सिंह की ओर से भोपाल अदालत में पैरवी कर अग्रिम जमानत दिलाने वाले अधिवक्ता इनोश जॉर्ज कालों ने खुद को मामले से अलग करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि मीडिया से जुड़े विवाद के बाद उन्होंने केस में आगे उपस्थित नहीं होने का निर्णय लिया।

इसके बाद गिरिबाला सिंह ने किसी अन्य वकील को नियुक्त करने के बजाय स्वयं अदालत में बहस करने की तैयारी शुरू कर दी है। न्यायिक सेवा में लंबे समय तक रहने का अनुभव होने के कारण माना जा रहा है कि वे कानूनी बिंदुओं पर खुद ही अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगी। ट्विशा सिंह की मौत का मामला पहले से ही चर्चाओं में बना हुआ है। पुलिस इस प्रकरण में विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं अब आरोपी पक्ष की ओर से रिटायर्ड जज का खुद अदालत में उतरना इस केस को और अधिक सुर्खियों में ला रहा है।

.....

Next Post

अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में 30 सदस्यीय भारतीय टीम हिस्सा लेगी

Sat May 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 मई (वार्ता) भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यों वाली भारतीय टीम घोषित की है। इस टीम में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिलाओं की कुश्ती, तीनों ही वर्गों में 10-10 एथलीट शामिल हैं। राष्ट्रीय चयन ट्रायल […]

You May Like