मुंबई। REC Limited, जो विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सीपीएसई और अग्रणी एनबीएफसी है, ने 27 फरवरी को मुंबई स्थित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आयोजित नेशनल लीडरशिप समिट एंड अवार्ड्स 2026 में दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
आरईसी लिमिटेड के पूर्व निदेशक (वित्त) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी हर्ष बावेजा को इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल सीएफओ 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मई 2024 से जनवरी 2026 तक उनके कार्यकाल के दौरान प्रदर्शित उत्कृष्ट नेतृत्व और महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। बावेजा ने समारोह में स्वयं यह सम्मान ग्रहण किया।
इसके अतिरिक्त, आरईसी लिमिटेड को हेल्थकेयर एक्सेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट सीएसआर कार्यों के लिए इंडिया सीएसआर इनिशिएटिव्स एंड सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से नवाज़ा गया। यह सम्मान समावेशी विकास और प्रभावशाली सामाजिक पहल के प्रति संगठन की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह पुरस्कार आरईसी की ओर से आलोक सिंह, चीफ प्रोग्राम मैनेजर, रीजनल ऑफिस मुंबई ने प्राप्त किया।
ये दोनों सम्मान वित्तीय उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में आरईसी लिमिटेड की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते हैं।
