
जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत बटई में चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक के घर में सेंध लागते हुए लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बटई निवासी राहुल श्रीपाल (33) पड़रिया में मेडिकल दुकान चलाते हैं। बीती रात करीब 12 बजे वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर कमरों में सो गए थे। सुबह करीब 6 बजे जब परिवार सोकर उठा, तो उनकी मां मीना बाई घर के पीछे की तरफ गईं। वहां दीवार में बड़ा छेद देखकर उनके होश उड़ गए जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर वे दंग रह गए। आलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे ।
