जबलपुर: मदनमहल से दमोहनाका के बीच बने मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमेें युवतियां केक काटने के साथ डांस करते हुए ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। वीडियो लीक होने के बाद मदनमहल पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई होगी।
जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर में युवतियां अपने दोस्तों के साथ पहुंची जहां उन्होंने बर्थडे पार्टी मनाई।
इस दौरान केक काटने के बाद फ्लाईओवर में ही डांस और जमकर आतिशबाजी की गई। टै्रफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का वीडियो भी बनाया गया और इसे इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया गया। मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज ने ब ताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें युवतियां केक काटने के साथ डांस करते नजर आ रही है। यातायात को बाधित किया गया है। वीडियो किसने बनाया और पार्टी में कौन कौन शामिल था समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच जारी है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
