शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 510 अंक चढ़ा

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 509.73 अंक (0.69 प्रतिशत) चढ़कर 74,616.58 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 155.40 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त में 23,123.65 अंक पर पहुंच गया। शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में तेजी लौट आयी। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स एक समय 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था, लेकिन दोपहर बाद कम कीमत पर हुई लिवाली से यह हरे निशान में लौट गया।

मझौली कंपनियों में तेजी रही जबकि छोटी कंपनियों में बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.43 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। वहीं, स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसल गया।
आईटी कंपनियों में दोपहर बाद लिवाली तेज होने से बाजार को समर्थन मिला। धातु, रियलटी, एफएमसीजी, निजी बैंकों और मीडिया कंपनियों के समूहों में भी तेजी रही। वहीं, सार्वजनिक बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह गिरावट में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर पौने तीन फीसदी ऊपर बंद हुआ। टीसीएस, इंफोसिस और भारती एयरटेल में भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गयी।
सनफार्मा, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर भी एक से दो प्रतिशत चढ़ गये। टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। इंडिगो, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

Next Post

मंत्रालय सेवा संघ ने पुनर्जीवित की वर्षों पुरानी परंपरा, मेधावियों और पत्रकारों का हुआ सम्मान

Tue Apr 7 , 2026
भोपाल। वर्षों पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मंगलवार को वल्लभ भवन क्रमांक 01, कक्ष क्रमांक 506 में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने स्वागत भाषण […]

You May Like

मनोरंजन