मुंबई यूनिवर्सिटी के सिलेबस में शामिल हुआ ‘भूमिका’, 21 वर्ष बाद सचिन खेड़ेकर की स्टेज पर होगी दमदार वापसी

मुंबई, 18 मई (वार्ता) समकालीन भारतीय थिएटर के चर्चित नाटक ‘भूमिका’ को मुंबई यूनिवर्सिटी के बी.ए. पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। लेखक क्षितिज पटवर्धन के इस चर्चित नाटक ने न केवल रंगमंच पर बड़ी सफलता हासिल की है, बल्कि अब अकादमिक जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बना ली है।
21 वर्ष बाद अभिनेता सचिन खेड़ेकर की दमदार स्टेज वापसी वाले इस नाटक का निर्देशन चंद्रकांत कुलकर्णी ने किया है। ‘भूमिका’ एक अभिनेता की जिंदगी के मनोवैज्ञानिक संघर्षों और असलियत तथा अभिनय के बीच की धुंधली होती रेखा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।

मराठी बोर्ड ऑफ स्टडीज़ द्वारा इसे पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने को आधुनिक मराठी रंगमंच के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह नाटक इंसानियत, तर्क और ईमानदारी जैसे मूल्यों को केंद्र में रखता है, जिसके कारण इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों की सराहना मिली है। ‘भूमिका’ को मास्टर दीनानाथ मंगेशकर सम्मान सहित 15 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके पुस्तक विमोचन समारोह में प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर भी मौजूद रहे थे। देश के कई चर्चित व्यक्तित्वों ने इस नाटक की प्रशंसा की है। फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने इसे “क्लासिक” बताया, जबकि अभिनेता परेश रावल ने इसे आधुनिक मराठी थिएटर की ताकत का प्रतीक कहा। सिर्फ एक वर्ष में 125 से अधिक शो पूरे कर चुके ‘भूमिका’ का विशेष मंचन 22 मई 2026 को नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर के ग्रैंड थिएटर में किया जाएगा।

.....

Next Post

चर्चित हवाला लूटकांड: एसडीओपी पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Mon May 18 , 2026
जबलपुर। सिवनी जिले में हुए हवाला लूटकांड की मुख्य आरोपी एसडीओपी पूजा पांडे को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। एसडीओपी ने कोर्ट को बताया कि उसके साथ 2 साल का बच्चा है। इसी आधार पर सोमवार को देश की सर्वोच्च अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। हालांकि, […]

You May Like