अंबेडकर जयंती पर भिंड में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

भिंड: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ. अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम 8 अप्रैल से आरंभ होकर 14 अप्रैल तक चलेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड जिला मुख्यालय पर होगा। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों में भी अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार के जिले के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर, आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए।

संत रविदास जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2027 तक सामाजिक समरसता कार्यक्रमों का आयोजन संपूर्ण प्रदेश में किया जाएगा। कार्यक्रमों की रूपरेखा जिला स्तर पर तैयार होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभारी मंत्रीगण को सामाजिक समरसता कार्यक्रमों का जिला स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Next Post

जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा, 15 वर्षीय वैभव ने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज को दिखाए तारे

Wed Apr 8 , 2026
MI vs RR: आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो छक्के जड़कर सनसनी मचा दी। उनकी निडर बल्लेबाजी ने दुनिया भर के फैंस को प्रभावित किया। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा […]

You May Like