‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर होंगे कुमार मंगलम बिड़ला

नयी दिल्ली, (वार्ता) हिंदी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले प्रतिष्ठित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में हॉट सीट पर बैठने जा रहे हैं।

देश के सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज की उपस्थिति प्रसिद्ध उद्योग घराने की हस्ती और बॉलीवुड के महानायक के दुर्लभ संगम को दर्शाती है।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केबीसी में श्री बिड़ला की मौजूदगी मौजूदा सीजन की थीम, “जहां अक्ल है, वहां अकड़ है” के अनुरूप है, जो सफलता में बुद्धिमत्ता, विचारों की स्पष्टता एवं दृढ़ विश्वास पर बल देती है।

केबीसी में उनकी उपस्थिति भारत की प्रगतिशील विकास गाथा को प्रतिबिंबित करती है, जो ज्ञान, उद्यमशीलता एवं सभी क्षेत्रों में आकांक्षाओं से प्रेरित है। कार्यक्रम के दौरान, श्री बिड़ला ने भारत की आर्थिक प्रगति पर अपना आशावादी दृष्टिकोण साझा करते हुए देश को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताया। उन्होंने भारत के विकास की गति, स्तर एवं रफ्तार की बात की और उद्योगों एवं समुदायों में बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला।

इस एपिसोड में कुछ हल्के-फुल्के, व्यक्तिगत क्षण भी देखने को मिलेंगे, जब श्री बिड़ला ने श्री बच्चन की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा अभिनेता कहा। उन्होंने शो में भाग लेने के प्रति अपने उत्साह को साझा किया और दिग्गज होस्ट के सामने सवालों का जवाब देने में थोड़ी घबराहट होने की बात खुलकर स्वीकार की, जिससे बातचीत में उत्साह एवं सहजता का माहौल बना।

इस विशेष एपिसोड से दर्शकों को अंतर्दृष्टि, प्रेरणा एवं मनोरंजन का एक अनूठा अनुभव प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसमें केबीसी की हॉट सीट पर नेतृत्व, बुद्धि एवं लोकप्रिय संस्कृति का संगम दिखाई देगा।

 

 

Next Post

सूने घर पर धावा बोल लाखों का सामान-नकदी चोरी, बाइक भी नहीं छोड़ी

Mon Dec 29 , 2025
सतना: शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में स्थित एक सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए वहां पर रखी 1.57 लाख रु की नकदी समेत कीमती इलक्ट्रानिक गजेट्स और मोटरसाइकिल जैसे लाखों के सामान पार कर दिए. पीडि़त की शिकायत के अधार पर पुलिस द्वारा जांच-कार्रवाई का आश्वासन […]

You May Like