सीहोर। गुलाब विहार में गरबा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी श्रीमती अरूणा राय ने किया.
बालिकाओंं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की भक्ति और उनसे शक्ति अर्जित करने का महापर्व है. गरबा नृत्य के माध्यम से आदिशक्ति को सरलता से प्रसन्न किया जा सकता है. इस मौके पर विधायक सुदेश राय भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि इतनी बालिकाओं को माता के दरबार में लाना बड़ी बात है. न विधायक सुदेश राय व श्रीमती अरूणा राय ने मातारानी की पूजा-अर्चना कर सभी को मातारानी से शक्ति, सद्बुद्धि एवं सामथ्र्य प्रदान करने की प्रार्थना की.
