आष्टा। जिले के थाना आष्टा एवं थाना दोराहा को उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और बेहतर पुलिसिंग सेवाओं के लिए आईएसओ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान शुक्रवार को कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, एसपी दीपक कुमार शुक्ला एवं नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में दिया गया.
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी उपस्थित थे. पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस उपलब्धि को पुलिस विभाग की पारदर्शी कार्यशैली, अनुशासन, आमजन से संवेदनशील व्यवहार और अपराध नियंत्रण में सतत प्रयासों का परिणाम माना गया. यह सम्मान पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास और जनता के सहयोग की बदौलत मिला है. साथ ही भविष्य में और अधिक ईमानदारी एवं समर्पण भाव से जनता की सेवा करने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर दोनों थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे.
थाना पार्वती का किया निरीक्षण
एसपी दीपक कुमार शुक्ल द्वारा थाना पार्वती का निरीक्षण किया गया. गया. उन्होंने नवीन थाना भवन के लिए आवंटित भूमि का जायजा भी लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं को देखा और थाना प्रभारी हरिसिंह परमार को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने विशेष रूप से महिला व बालिका संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए.
