
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को इंदौर आगमन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया।
राहुल गांधी इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा शिक्षा, भर्ती और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर उनकी बात सुनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा तथा रोजगार से संबंधित अपनी समस्याओं और चिंताओं को राहुल गांधी के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। संवाद में युवाओं के शैक्षणिक भविष्य, भर्ती प्रक्रिया और रोजगार से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
