भीषण सडक़ हादसे में 2 महिलाओं का प्राणांत, 21 लोग घायल

पचोर। पचोर के समीप खुजनेर रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज से कुछ पहले एक ट्रक और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप पलट गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गये. दुर्घटना में दो महिलाओं का प्राणांत हो गया. जबकि 20 लोग घायल हो गए.

पिकअप में सवार लोग खुजनेर के ग्राम मवासा से ब्यावरा के समीप ग्राम बरखेड़ा में आयोजित शादी समारोह में ममेरा लेकर परिवार जा रहा था कि पचोर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने वाहन को जोर की टक्कर मार दी. रात्रि करीब 9.30 बजे के आसपास पचोर के निकट पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप यह घटना हुई. दुर्घटना में पिकअप वाहन में सवार परिवार के 20 सदस्य घायल हो गये. दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया. सूचना मिलते ही पचोर पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे तथा तुरंत बचाव कार्य में जुट गये. घायलों को तुरंत पचोर अस्पताल ले जाया गया. डा. विजय गौतम, डा. इंसाफ अंसारी, डा. मनीष यादव, डा. राहुल सिसोदिया, डा. हरीश विश्वकर्मा, स्टॉफ द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार शुरु किया गया. गंभीर घायल 16 लोगों को शाजापुर रेफर किया गया.

उपचार के दौरान दम तोड़ा

जानकारी के अनुसार शाजापुर स्थित जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो महिलाओं का प्राणांत हो गया. इनकी पहचान भगवतीबाई पति चंद्र सिंह एवं अवंतीबाई पति गोपाल निवासी ग्राम मवासा के रुप में हुई है. घायलों में कलाबाई, लक्ष्मीनारायण यादव, होकमसिंह, राजेश, रामरतन, प्रेमसिंह यादव, नानकराम, देवसिंह, सुरेश, कोमलबाई, राधा, योगेश यादव, मंजू, पवन, भगवत, धीरपसिंह, सोरमबाई, प्रेमनारायण और संजूबाई सहित अन्य शामिल है.

सांसद, अधिकारी पहुंचे

जानकारी लगते ही सांसद रोडमल नागर, एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, तहसीलदार, टीआई अस्पताल पहुंचे तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की.

Next Post

समाज में बदलाव और सकारात्मक सोच के परिचायक हैं सामूहिक विवाह सम्मेलन : सीएम डॉ यादव

Tue Apr 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे आयोजन वर्तमान समय में समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बन चुके हैं। प्रदेशभर में नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलनों से गरीब माता-पिता के माथे से चिंता की लकीरें खत्म हुई हैं। राज्य सरकार के सहयोग से हो रहे […]

You May Like

मनोरंजन