इंदौर: शहर में गहराते जल संकट के बीच शनिवार सुबह सैकड़ों रहवासी भाजपा पार्षद के नेतृत्व में विधायक रमेश मेंदोला के निवास पर जुलूस लेकर पहुंच गए और पानी की समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। रहवासी पैदल मार्च करते हुए पहुंचे और रास्ते भर पानी की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले एक माह से पेयजल संकट बना हुआ है। कई मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के बाद विधायक मेंदोला ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। क्षेत्र में अभी अतिरिक्त टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी और पानी की टंकी निर्माण जैसे प्रस्तावों पर विचार किया गया।
