सूने घर से सोने-चांदी के जेवरात ले गए चोर

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रविदास नगर नई बस्ती में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर में गगन चौधरी 33 वर्ष निवासी रविदास नगर नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्राईवेट नौकरी करता है बीती रात लगभग 8 बजे अपने परिवार के साथ घूमने गया था, रात लगभग 2 बजे घर वापस आये। मेन गेट का ताला खोलकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था ताला टूटा हुआ था अंदर आलमारी खुली थी सामान बिखरा हुआ था आलमारी का लॉकर टूटा था जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, गायब थे।

Next Post

गौरव बैनल ने संघ प्रिय को सौंपा कलेक्टर का प्रभार 

Mon Oct 19 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के भोपाल स्थानांतरण के बाद जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का हस्तांतरण पूरा कर लिया गया। गौरव बैनल ने जिपं सीईओ संघ प्रिय को कलेक्टर पद का प्रभार सौंपा और इसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए। नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना के कार्यभार ग्रहण करने तक […]

You May Like

Play sound