
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के भोपाल स्थानांतरण के बाद जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का हस्तांतरण पूरा कर लिया गया। गौरव बैनल ने जिपं सीईओ संघ प्रिय को कलेक्टर पद का प्रभार सौंपा और इसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए। नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना के कार्यभार ग्रहण करने तक संघ प्रिय जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना के कल मंगलवार तक सिंगरौली पहुंचकर पदभार ग्रहण करने की संभावना है।
