सीहोर में सुसाइड के दो मामले: मेल नर्स समेत दो लोगों ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

सीहोर। बीती रात थाना कोतवाली क्षेत्र के पाटी मोहल्ला बडिय़ाखेड़ी और गंगा आश्रम क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी अनुसार अजब राव जिला अस्पताल में मेल नर्स के पद पर कार्यरत था. वह गंगा आश्रम क्षेत्र में किराए के मकान में अकेला रहता था. उसकी शाम को ड्यूटी थी,लेकिन जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो अस्पताल का एक कर्मचारी उसे देखने कमरे पर पहुंचा. वहां पहुंचकर उसने कमरे की खिड़की से झांका तो देखा अजब राव पंखे से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था. उसने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. इसी तरह एक अन्य मामले में बडिय़ाखेड़ी के पाटी मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय अशोक राय आ. नारायण सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि कस्बा स्थित उसकी ससुराल में साले की शादी थी. इसमें शामिल होने उसकी पत्नी और बच्चे कस्बे गए थे, जबकि वह घर पर अकेला था. शाम को अज्ञात कारणों के चलते वह फांसी के फंदे पर झूल गया.

 

Next Post

हादसों का बुधवार : अलग अलग सड़क दुर्घटना में 6 की मौत डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

Thu Apr 23 , 2026
सतना: सतना और मैहर जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कई दर्दनाक सडक़ हादसे हुए। कहीं तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की टक्कर में जान चली गई, तो कहीं वाहन पलटने और भिड़ंत में लोग घायल हो गए। दिनभर जिले में हादसों की खबरें आती रहीं।सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर […]

You May Like