
जबलपुर। सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम गुनहरु मोहसाम में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। युवक शनिवार शाम से लापता था।
जानकारी अनुसार 23 वर्षीय युवक सागर उर्फ आकाश कोल पिता फूलचंद्र कोल शनिवार शाम को घर से बाहर निकला था। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि उन्होंने सागर को शाम के वक्त गांव के तालाब की ओर अकेले जाते हुए देखा था। तालाब के पास युवक के होने की आशंका पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद अंततः सागर का शव गहरे पानी से बाहर निकाला जा सका। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस और ग्रामीणों का अनुमान है कि सागर रात के समय शौच की नियत से तालाब के किनारे गया होगा। अंधेरा होने के कारण अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया। तैरना न आने या संभलने का मौका न मिलने के कारण वह डूब गया।
