
सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सिंगरौली के बहुप्रतिक्षित जिलाध्यक्ष के नाम का आज प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा श्याम टेलर के द्वारा कर दिया गया। सिंगरौली से भाजयुमो के सक्रिय कार्यकर्ता लालबाबू बैस को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि सिंगरौली में भाजयुमो जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कई महीनों से लटकी हुई थी, तरह-तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे और एक से बढ़ कर एक दावेदार अपनी दावेदारी की ताल ठोक रहे थे। आखिरकार भाजपा ने राजनैतिक दृष्टि से बैस समाज के नाराजगी को दूर करने के उद्देश्य से लालबाबू बैस को सिंगरौली के भाजयुमो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां बताते चले कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही बैस समाज जिनका जिले में काफी प्रभाव है। नाराज चल रहे थे, लेकिन अब लालबाबू बैस को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बैस समाज में काफी उत्साह का माहौल है। वहीं लालबाबू बैस को बधाई देन ेवालों का तांता लगा हुआ है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्र धर द्विवेदी, नरेश शाह, चंद्रिका बैस, प्रवीण तिवारी, देवी प्रसाद बैस समेत अन्य भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
००००००
