बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान का ऊर्जाधानी में दिखा असर

सिंगरौली । बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का असर अब ऊर्जाधानी में भी दिखाई देने लगा है। आज दिन शुक्रवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का अहसास बढ़ गया है। देर शाम तक न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बैढ़न सहित आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद भी रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं बैढ़न क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 दर्ज किया गया, जो खराब वायु गुणवत्ता की स्थिति दर्शाता है। इस दौरान हवा की गति लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए शनिवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का असर और बढ़ सकता है।

००००००

Next Post

एमपी अंडर-17 कबड्डी टीम में विजय शंकर का हुआ चयन

Fri Nov 20 , 2026
सिंगरौली । शासकीय सांदीपनि उमावि, चकरिया के कक्षा 11वीं के छात्र विजय शंकर ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन म.प्र. की अंडर-17 कबड्डी टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का […]

You May Like