राजगढ़: बहुप्रतीक्षित रामगंजमण्डी-भोपाल रेल्वे लाईन के खिलचीपुर तक के ट्रायल को एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है. अब खिलचीपुर से आगे राजगढ़ तक करीब 27 किमी का रेलवे ट्रैक तैयार है और आज सीएसआर फाईनल ट्रायल इस पर होगा. वहीं जानकारी के अनुसार राजगढ़ से ट्रेन चलकर खिलचीपुर पहुंचेगी. मध्य परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश सहित तकनीकि दल ट्रैक पर ट्रायल और निरीक्षण की औपचारिकताएं पूरी करेगा.
ट्रेन पश्चिम मध्य रेल्वे के जबलपुर से चलकर खिलचीपुर आएगी और यहां से आगे बढ़कर राजगढ़ सिटी स्टेशन पहुंचेगी. निरीक्षण के दौरान ट्रैक की गुणवत्ता, सिग्नल सिस्टम, पुल-पुलिया और सुरक्षाव्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जाएगी. जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे.
ट्रायल सफल होने के बाद विभाग की ओर से रेल का शेड्यूल तय किया जाएगा. राजगढ़ रेलवे काफी बड़ा और आकर्षक ढंग से तैया किया गया है. स्टेशन पर पिछले 3-4 दिनों से साफ-सफाई और तैयारियां चल रही है. मंगलवार शाम सिग्नल सिस्टम चालू कर परीक्षण किया गया, ताकि ट्रायल के दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए,
