
ग्वालियर। श्रावण मास की शिव चौदस पर आज महानगर के शिवालयों पर दूर दराज से लाए गए गंगाजल से शिवजी का अभिषेक किया वही बोहड़ापुर स्थित पिपलेश्वर महादेव पर समाजसेवियों द्वारा कांवड भर कर ला रहे शिव भक्तों का स्वागत किया। इस अवसर पर समाजसेवी बल्ली प्रजापति ने बताया कि वह काफी सालों से कांवड़ भरकर ला रहे हैं। भक्तों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय उनके ठहरने और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी हम लोगों द्वारा की जाती है। ऐसा करने से हमें आत्मिक शांति मिलती है। वही सोंरों से कावड़ भरकर लाए मुरैना जिले के निवासी रामवीर सिंह गुर्जर ने बताया कि वह अब तक सात बार कांवड़ भरकर ला चुके हैं। यह कावड़ शीतला माता के मंदिर पर चढ़ाई जाएगी।
