क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन हमलों में तीन लोगों की मौत, 16 घायल

मास्को, 22 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) क्रीमिया में एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी यूक्रेन के क्षेत्रीय प्रमुख सर्गेई अक्स्योनोव ने रविवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर दी।
श्री अक्स्योनोव ने कहा कि यह घटना फोरोस बस्ती के पास हुई जहां फोरोस सैनिटोरियम और एक स्थानीय स्कूल भवन की कई सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
श्री अक्स्योनोव के सलाहकार ओलेग क्रायुचकोव ने एक टेलीग्राम पोस्ट में कहा, “फ़ोरोस स्कूल पर ड्रोन हमले में असेंबली हॉल पूरी तरह नष्ट हो गया और लाइब्रेरी को भारी नुकसान पहुंचा। एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।”
इससे पहले, रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि किया था कि रविवार को लगभग मास्को समययानुसार 19:30 (1630 जीएमटी) बजे यूक्रेन ने उच्च विस्फोटक हथियारों से लैस ड्रोन का उपयोग करके आतंकवादी हमला किया।
मंत्रालय ने कहा कि यह हमला क्रीमिया के एक रिसॉर्ट क्षेत्र को निशाना बनाकर किया गया जहां कोई सैन्य सुविधाएं नहीं थीं।

Next Post

चंदन नगर में 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाई

Mon Sep 22 , 2025
इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सिदौड़ा में शाम 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है.14 वर्षीय मृतका रोशनी पिता गोविंदा ने घर के कमरे में फांसी लगाई, घटना के वक्त […]

You May Like