मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल 05 अप्रैल (वार्ता) मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार बरामद किए गए है।

मणिपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के खोंगजोम-पीएस के अंतर्गत खोंगजोम खेबाचिंग क्षेत्र से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति थौबल जिले के खोंगजोम क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल है। उसके पास से एक एम20 पिस्तौल, एक मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

 

Next Post

देवी मंदिरों में अष्टमी पर दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sat Apr 5 , 2025
ग्वालियर: चैत्र नवरात्र की आज अष्टमी पर नगर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ रही है। आस्थावान लोगों ने मां शक्तिस्वरूपा के दरबार में नारियल, चुनरी व फूलमाला अर्पित कर मत्था टेका और परिवार की सुुख समृद्धि की कामना की। शहर के मांढरे की माता […]

You May Like