देवी मंदिरों में अष्टमी पर दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

ग्वालियर: चैत्र नवरात्र की आज अष्टमी पर नगर के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से उमड़ रही है। आस्थावान लोगों ने मां शक्तिस्वरूपा के दरबार में नारियल, चुनरी व फूलमाला अर्पित कर मत्था टेका और परिवार की सुुख समृद्धि की कामना की। शहर के मांढरे की माता एवं सांतऊ की शीतला माता के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। देवी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लोगों को प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पुरे श्रद्धापूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए। हर कोई मां के जयकारे लगा रहा था। बच्चों का ध्यान जहां गुब्बारा एवं खिलौने आदि की खरीदारी में लगा हुआ था। वहीं महिलाएं फल-फूल व नारियल चुनरी की खरीदारी करती देखी गई।
मंदिरों में हवन और घरों में हुआ पाद पूजन
शनिवार को अष्टमी के पर्व पर शहर के अधिकांश मंदिरों में हवन हुए। हवन में यजमानों ने आहूतियां अग्निकुंड में अर्पित की। इधर घरों में लोगों ने कुल देवी और कुल देवता का पूजन किया। इस दौरान घरों में छोटी-छोटी बालिकाओं का पाद पूजन करके उन्हें भोजन करवाया गया। घरों में माता रानी को खीर, मालपुए, पुरी, भजिए सहित अन्य व्यंजनों को भोग भी अर्पित किया।
शीतला माता पर लगे मेले में उमड़ी भीड़
शीतला माता मंदिर में लगे मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां पर लगे झूले व चकरी का आनंद छोटें बच्चों के साथ बड़ों ने लुत्फ उठाया। मेले में विभिन्न सामानों के लिए लगे स्टॉलों पर भी लोगों ने जमकर खरीदी की। अष्टमी पर्व को देखते हुए पुलिस ने पहले से तैयारी कर ली थी। मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर परिसर के आस पास पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते लोगों को दर्शन करने व मेले में घूमने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है।

Next Post

सिवनी में दस हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य पकडे गए

Sat Apr 5 , 2025
जबलपुर: जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी में दबिश देते हुए बेवफा चाय दुकान में 10 हजार रिश्वत लेते प्राचार्य को धरदबोचा। रिश्वत की रकम लगाई गई आरटीआई का निराकरण करने एवं दोबारा आरटीआई न लगवाने के एवज में मांगी गई थी। पकड़े गए रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया […]

You May Like