सिवनी में दस हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य पकडे गए

जबलपुर: जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी में दबिश देते हुए बेवफा चाय दुकान में 10 हजार रिश्वत लेते प्राचार्य को धरदबोचा। रिश्वत की रकम लगाई गई आरटीआई का निराकरण करने एवं दोबारा आरटीआई न लगवाने के एवज में मांगी गई थी। पकड़े गए रिश्वतखोर के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। अचानक हुई कार्यवाही से हडक़ंप मचा रहा।

शिकायत सत्यापन उपरांत बेवफा चाय वाला नाश्ते की दुकान, बस स्टैंड बखारी, तहसील छपारा जिला सिवनी में रिश्वक की रकम के साथ ढीलन सिंह को भेजा गया। जैसे ही प्रभारी प्राचार्य जन शिक्षा केंद्र बीजा देवरी मुकेश कुमार नामदेव ने रिश्वत की राशि 10000 ली वैसे ही पहले से मौजूद लोकायुक्त ट्रेप दल इंस्पेक्टर श्रीमती रेखा प्रजापति, इंस्पेक्टर नरेश बेहरा, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके ने धरदबोचा।

Next Post

फरार लिपिक संदीप शर्मा समेत पांच पर ईनाम घोषित

Sat Apr 5 , 2025
जबलपुर: स्थानीय निधि संपरीक्षा (लोकल फंड ऑडिट) के क्षेत्रीय कार्यालय में पौने सात करोड़ रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे लिपिक संदीप शर्मा सहित पांच पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। दरअसल स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में लिपिक संदीप शर्मा ने पे […]

You May Like