फरार लिपिक संदीप शर्मा समेत पांच पर ईनाम घोषित

जबलपुर: स्थानीय निधि संपरीक्षा (लोकल फंड ऑडिट) के क्षेत्रीय कार्यालय में पौने सात करोड़ रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे लिपिक संदीप शर्मा सहित पांच पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है। दरअसल स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में लिपिक संदीप शर्मा ने पे रोल जनरेशन और वेतन बिलों में हेरफेर कर 7 करोड़ का गबन किया था इसके बाद फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी धन को अपने और परिजनों के खातों में ट्रांसफर किया।

बिल और वेतन की जालसाजी में आरोपित ने लगभग पौने सात करोड़ रुपये की सरकारी राशि का गबन किया था। अन्य आरोपितों में भोपाल स्थित संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा सतपुड़ा भवन कार्यालय में पदस्थ रहे मनोज बरहैया, सीमा अमित तिवारी, प्रिया विश्नोई एवं अनूप कुमार हैं और सभी फरार चल रहे हैं।

Next Post

सिंहस्थ मेला क्षेत्र के समीप होंगे हॉस्टल,अस्पताल और कॉलेज

Sat Apr 5 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के पहले मेडीसिटी की सौगात मिल जाएगी. इसके लिए दिन रात कार्य चल रहा है.अधिकारियों का कहना है कि कुम्भ के छह माह पूर्व मेडिसिटी तैयार कर देंगे, जिसका सिंहस्थ में उपयोग हो सकेगा. हाल फिलहाल अस्पताल में वॉटर प्रूफिंग का कार्य चल रहा है. अस्पताल के […]

You May Like