दमोह:हिरदेपुर जैसे छोटे ग्राम से कैरियर के लिए एक युवक अमेरिका के न्यूयार्क शहर तक पहुंच गया। हम चर्चा कर रहे है युवक आदित्य तिवारी की जिसने अपनी स्कूली शिक्षा हिन्दी माध्यम से दमोह के सरस्वती शिशु मंदिर हिन्दी माध्यम से पूर्ण की व इंजीनियरिंग कम्प्यूटर साइंस से ट्रवा (ज्तनइं) कॉलेज भोपाल से की। इंजीनियरिंग करते हुए ही उसका केम्पस सिलेक्सन टी.सी. एस. कंपनी में हुआ.
उसके बाद इंफोसिस, विप्रो आदि मल्टीनेशनल कम्पनियों में साफ्टवेयर इंजीनियरिंग पद पर अपनी सेवाए देते हुए वर्तमान में एटॉस सिंटल लिमिटेड (।जवे ैलदजमस स्कज) में टेक्नोलॉजी कंसलटेंड के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा है आदित्य तिवारी एक साधारण परिवार से है उसके पिता पं० रमन तिवारी स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षक है एवं माता श्रीमति रमा तिवारी एक गृहणी है यह युवक अपनी मेहनत और लगन से एक उच्च पद पर अमेरिका जैसे देश में पहुंचा निश्चित ही परिवार ग्राम और हमारे जिले के लिए गर्व की बात है हम आदित्व तिवारी के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
