लगातार जुआ खेलने की खबरें आने पर, पुलिस दें रही तीन दिन से क्षेत्र दबिश

दमोह: जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घूघस में लगातार बड़े पैमाने पर जुआ खेलने की खबरें आ रही है. जिसके बाद बटियागढ़ थाना पुलिस के द्वारा बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी की निगरानी में उपनिरीक्षक शेष कुमार दुबे और उनकी टीम के द्वारा क्षेत्र में दबिश दी जा रही है और जुआरियों की तलाश की जा रही है.लेकिन अभी तक इस तरह का जुआ फड़ पुलिस को नहीं मिला, जुआरियों द्वारा जुएं की फड़ लगातार लगाई जा रही है. ऐसी खबरें बटियागढ़ थाना क्षेत्र के घूघस ग्राम से आ रही है.

बटियागढ़ पुलिस लगातार दबिश दे रही है. वहीं क्षेत्र में पुलिस के द्वारा रहवासियों से पूछताछ करके पता लगाया जा रहा है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दस दिन से यहां इस तरह का जुआ फड़ चलने की कोई सूचना नहीं है.बटियागढ़ थाना पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने से जुआरी हतोत्साहित हुए हैं. जिसके कारण मामले में कमी आई है, क्षेत्र में बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी, उपनिरीक्षक शेष कुमार दुबे, एएसआई सुदेश आदर्श, प्रधान आरक्षक तुलसी राम पटेल, प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव सहित अन्य पुलिस टीम मौजूद रही.

Next Post

जैन मंदिर से सोने की प्रतिमा चोरी,चांदी का छत्र और नगद रुपए भी लेकर भागे चोर, पुलिस जांच में जुटी

Wed Jan 8 , 2025
दमोह: जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले डूमर गांव में मौजूद प्राचीन नेमीनाथ जैन मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में विराजमान 200 ग्राम सोने की पारस नाथ भगवान की प्रतिमा, चांदी के छत्र और नकद रुपए चोरी कर लिए.मंगलवार सुबह जब लोग दर्शन करने के […]

You May Like