बीमारी के कारण सात्विक और चिराग सुदीरमन कप में नहीं लेंगे हिस्सा

नयी दिल्ली (वार्ता) बीमारी के कारण सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय युगल जोड़ी चीन के जियामेन में 27 अप्रैल से चार मई तक चलने वाले सुदीरमन कप में हिस्सा नहीं लेगी।

इस सप्ताह की शुरुआत में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने सुदीरमन कप के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की थी। इसमें सात्विक-चिराग की जोड़ी शामिल थी।

विश्व की सातवीं पुरुष युगल भारतीय जोड़ी बीमारी के कारण टूर्नामेंट से हट गई है। इस जोड़ी की जगह हरिहरन अंसकारुनन और रुबन कुमार रथिनासबापति अब पुरुष युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सात्विक ने इस महीने की शुरुआत में एशिया चैंपियनशिप में भी पीठ की चोट के कारण नहीं खेले थे।

Next Post

2025 में चार फिल्मों के साथ धमाकेदार डेब्यू करेंगी अकांक्षा शर्मा

Tue Apr 22 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री अकांक्षा शर्मा इस वर्ष धमाकेदार डेब्यू करने जा रही हैं। भारतीय सिनेमा 2025 में एक नए और प्रतिभाशाली चेहरे का स्वागत करने के लिए तैयार है, जब अकांक्षा शर्मा चार बहुप्रतीक्षित फिल्मों के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शानदार शुरुआत करेंगी। उनकी पहली फिल्म ‘तेरा यार हूं […]

You May Like