अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत 

इंदौर. मजदूरी के लिए इंदौर आ रहे धार जिले के तिरला निवासी रायसिंह हटेला की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा बेटमा थाना क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल रायसिंह की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बेटमा पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है.

Next Post

लगातार बारिश से जर्जर इमारतों पर मंडरा रहा खतरा, पंजाबी मोहल्ले में गिरा पुराना छज्जा

Mon Jul 7 , 2025
गुना। शहर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जर्जर और खतरनाक भवनों की पोल खोल दी है। सोमवार को एबी रोड के पीछे पंजाबी मोहल्ले में एक पुराने भवन का छज्जा और रेलिंग भरभराकर नीचे गिर गई। इस मार्ग पर कोचिंग संस्थानों के चलते स्कूली बच्चों और […]

You May Like