
परासिया। न्यू आराधना कान्वेंट परासिया प्रांगण में शाला स्थापना के 50 वे वर्ष के अवसर पर वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया । शालेय बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिवासी लोकनृत्य, राजस्थानी, पंजाबी प्रादेशिक संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए । नर्सरी से हायर सेकेंडरी स्तर तक के बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय रही । ऑपरेशन सिंदूर की जीवंत प्रस्तुति एवं पचरा गीत की धूम रही । शिक्षा प्रद नाटक, मोबाइल शिक्षा से संबंधित शिक्षा के लाभ – हानि आदि विविध कार्यकम प्रस्तुत किए ।
संस्थापक परिवार एवं सेवानिवृत्त स्टाफ को शाला स्थापना के 50 वें वर्ष के अवसर पर शॉल – श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
मुख्य अतिथि परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि एवं संस्था संस्थापक के परिवार से श्रीमती अनिता वार्ड, वेलडन वार्ड, श्रीमती कमलेश वार्ड के विशिष्ट अतिथि रहे साथ ही पूर्व प्राचार्य रघुवीर राय, प्राचार्य अविनाश खासकलम, पिंकेश पटोरिया, डॉ. प्रशांत मेश्राम श्रीमती डॉ. वैदेही मेश्राम शाला प्रबंधन समिति सदस्य अशोक परते, बीआरसी श्याम गुंहेरे , बीईओ श्री गुप्ता, पार्षद ब्रजेश भलावी, पूजा मरकाम तथा शाला के सेवानिवृत लेखपाल अशोक भनारिया, शिक्षक आरपी नेवरगडे , कु अर्चना सायमन की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें
साथ ही इस अवसर पर सभी अतिथियों को भी शाला स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विगत वर्ष के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था प्राचार्य मधु कुमार राय के सानिध्य में संपन्न हुआ अंत में उनके द्वारा सभी अतिथियों, संस्थापक परिवार, प्रबंधन समिति, स्टाफ, अभिभावकों, विद्यार्थियों तथा प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष सहयोग हेतु आभार प्रकट किया गया ।
