दो माह से राशन न मिलने पर भड़के ग्रामीण, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

मैहर : ग्राम पंचायत डांडी के ग्रामीणों ने पिछले दो महीनों से राशन न मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया. उग्र ग्रामीणों ने सेल्समैन पर खाद्यान्न वितरण में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा.

मई और जून का राशन बकाया, जुलाई का लेने से इंकार

ग्रामीणों के अनुसार, सेल्समैन बालेंद्र प्रजापति द्वारा उन्हें मई और जून महीने का खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया है। शुक्रवार को जब राशन दुकान पर जुलाई महीने का खाद्यान्न बटना शुरू हुआ, तो ग्रामीणों ने सेल्समैन से पहले मई और जून का बकाया राशन देने की मांग की। आरोप है कि सेल्समैन ने पिछले वर्ष भी दो माह का राशन डकार लिया था.पुराना कोटा दिए बिना जुलाई का राशन लेने से इंकार करते हुए ग्रामीण सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए.

कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
मामले में मैहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ‘दद्दा’ ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल बकाया राशन नहीं दिया गया और दोषी कोटेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे.
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दयाराम कोल, तौकीद, संगीता, अनीता विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण उपस्थित रहे.

Next Post

सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Sat Jul 25 , 2026
मैहर : जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवां धनवाही में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम में हुई देरी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया. […]

You May Like