कृषि विज्ञान केन्द्र में सामाजिक समरसता संवेदनशीलता के तहत कम्बल वितरण कार्यक्रम 

सतना। दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां में इफको एवं कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां, सतना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम अभय महाजन संगठन सचिव दीनदयाल शोध संस्थान की अध्यक्षता में भारत माता, पंण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तदुपरांत इफको के जिला प्रबंधक श्री राजेश मौर्या ने भारतीय परंपरा को साकार करते हुए कम्बल वितरण के बारे में जानकारी दी। अभय महाजन संगठन सचिव, दीनदयाल शोध संस्थान ने कहा की भारतीय परंपरा एवं सम्वेदनशीलता ही अपनी पहचान है इसी को आधार मानते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आगे आने वाली पीढ़ी को ऐसा बनाना है जो कम्बल लेने वाले नहीं कम्बल बाटने वाले हों, ऐसे समाज की रचना करना व स्वावलंबी बनाने का कार्य करना है।

कार्यक्रम के अंत में 50 श्रमिक एवं श्रमिक महिलाओं को कम्बल वितरित किये गए। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने सभी का आभार प्रगट किया। समस्त कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज शर्मा प्रसार वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र मझगवां द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीनदयाल शोध संस्थान के सचिव अपराजित शुक्ल एवं महाप्रबंधक डाॅ अनिल जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Next Post

असमय वर्षा से प्रभावित किसानों के साथ सरकार, नुकसान का तुरंत आकलन के निर्देश: सीएम डॉ यादव 

Wed Jan 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने असमय वर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसान भाइयों के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव […]

You May Like