मतुआ धर्म मेला: हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 215वीं जयंती और मतुआ धर्म मेला के पावन अवसर पर मतुआ समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सामाजिक समानता, भक्ति और करुणा का संदेश देने वाले श्री श्री हरिचंद ठाकुर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

सीएम यादव ने अपने संदेश में कहा कि ठाकुर जी ने समाज को समानता और मानवता का मार्ग दिखाया, जो सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने मतुआ समुदाय के लोगों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हर वर्ष ‘मतुआ धर्म मेला’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर ठाकुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं।

Next Post

नरेला मतदाता विवाद: रहवासियों के काउंटर एफिडेविट के साथ भाजपा ने की निर्वाचन आयोग में दिग्विजय की शिकायत

Mon Mar 16 , 2026
भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को भ्रमित करने के […]

You May Like