नरेला मतदाता विवाद: रहवासियों के काउंटर एफिडेविट के साथ भाजपा ने की निर्वाचन आयोग में दिग्विजय की शिकायत

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज पचौरी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और मनोज शुक्ला के खिलाफ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए झूठी शिकायत की गई थी।

पचौरी अपने अधिवक्ताओं के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि रतन कॉलोनी में एक मकान पर 30 मतदाताओं के नाम होने की शिकायत की गई थी, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर और बीएलओ की जांच में सभी मतदाता सही पाए गए।

भाजपा की ओर से रहवासी मतदाता पोखन लाल साहू और हमीर सिंह यादव के काउंटर एफिडेविट भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें दावा किया गया कि उनसे दबाव बनाकर शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराए गए थे। पचौरी ने निर्वाचन आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

दिल्ली की टीम ने किया मेडिकल की सेंट्रल क्लीनिकल लैब का निरीक्षण

Mon Mar 16 , 2026
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज स्थित सेंट्रल क्लीनिकल लेबोरेटरी के एनएबीएल (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज) सर्टिफिकेशन के लिए दिल्ली से आई चार सदस्यीय टीम ने गहन निरीक्षण किया। विदित हो कि मेडिकल कॉलेज के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब सेंट्रल लैब को अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

मनोरंजन