शादी समारोह में हुआ विवाद, युवक की हत्या, चार लोगों पर मामला दर्ज

शुजालपुर।सिटी क्षेत्र के भीमपुरा मोहल्ला स्थित मदरसा परिसर में आयोजित विवाह समारोह के दौरान उज्जैन से आए मेहमान व स्थानीय एक युवक के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला विवाद तक जा पहुंचा, इस विवाद के चलते शुजालपुर सिटी निवासी 26 वर्षीय युवक की छुरे से गला रेत कर हत्या कर दी गई. इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही राउंडअप कर लिया. युवक की हत्या के बाद सिटी क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई और कई लोग पुलिस थाने पर पहुंचे.

जानकारी के अनुसार उचोद निवासी शमरू लाला के यहां दो बेटियों की शादी का कार्यक्रम था और बारात मनकई बैरसिया से आई थी. इस विवाह समारोह में उज्जैन निवासी मेहमान भी आए हुए थे. गुरुवार दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच भीमपुरा शुजालपुर सिटी निवासी तोसिफ उर्फ गोल्डन पिता हसीब पठान 26 वर्ष की कहासुनी उज्जैन निवासी मेहमानों से हो गई. पुलिस के अनुसार इनके बीच एक वर्ष पूर्व भी विवाद हुआ था. मदरसा परिसर में यह कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इस दौरान उज्जैन निवासी मेहमानों में से कुछ लोगों ने तोसिफ के साथ मारपीट की. साथ ही छुरे से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. तोसिफ सिटी में जूते चप्पल की दुकान संचालित करता था. टीआई प्रवीण पाठक ने बताया कि घटना में शामिल उज्जैन निवासी तोसिफ और आसिफ को राउंडअप कर लिया गया है.

Next Post

पिपरिया से गायब संत महाराज भुसावल में मिले

Thu Apr 24 , 2025
जबलपुर। भोपाल से जबलपुर आ रहे रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज जबलपुर पहुंचने के पहले ही बीच रास्ते में अचानक लापता हो गए। महाराज के पिपरिया से अचानक गायब होने की जानकारी भक्तों को लगी तो हडक़ंप मच गया। मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी […]

You May Like