तुर्की में इमारत ढहने से पांच लोग फंसे

अंकारा 25 जनवरी (वार्ता) तुर्की के मध्य कोन्या प्रांत के सेल्कुक्लू जिले में शुक्रवार को एक तीन मंजिला इमारत ढह जाने से पांच लोग फंस गए।

तुर्की के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

कोन्या के गवर्नर इब्राहिम अकिन के अनुसार मलबे से दो लोगों को घायल अवस्था में बचाया गया है जबकि बचाव दल पांच अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं जिनके फंसे होने की आशंका है।

तुर्की के उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज ने कहा कि इमारत को 1994 के बाद शुरू की गई शहरी नवीनीकरण प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ा था, जिस वर्ष इमारत को लाइसेंस दिया गया था। उन्होंने कहा कि इमारत के ढहने के कारणों की अभी भी जांच की जा रही है। श्री यिलमाज अभी कोन्या में है।

श्री यिलमाज के अनुसार ढही इमारत में 14 अपार्टमेंट और सात दुकानें थीं।

Next Post

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान गिरा, रातों में फिर बढ़ी ठिठुरन

Sat Jan 25 , 2025
श्रीनगर, 25 जनवरी (वार्ता) कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे रात में दोबारा ठिठुरन बढ़ गयी है। श्रीनगर स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को बताया कि कश्मीर घाटी में आज मौसम सुहावना और गर्म रहा। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे और […]

You May Like

Play sound