सतना : जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत नेमुआ गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुरवा नहर में एक वृद्ध का शव बहता दिखाई दिया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है.रामपुर बघेलान थाने से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को नहर में शव होने की सूचना मिली. जिसके आधार पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पाया कि ग्राम नेमुआ से गुजरने वाली पुरवा नहर में कंपोजिट शराब की दुकान के बगल में एक व्यक्ति का शव बह रहा था.
जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा शव को नहर से बाहर निकलवाया गया. आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर वहां पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक को पहचान नहीं सका. मृतक की उम्र 70 से 75 वर्ष के बीच बताई गई. पहचान नहीं होने के कारण पंचनामा करने के बाद शव को रामपुर बघेलान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी के लिए भेज दिया गया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
