एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज गए प्रधान आरक्षक का निधन

सतना: थाने के बैरक में घुसकर आरोपी द्वारा गोली मारे से बुरी तरह घायल प्रधान आरक्षक की हालत बुधवार को नाजुक नजर आने लगी. जिसे देखते उन्हें आगे के उपचार के लिए रात में ही रीवा से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया.मिली जानकारी के अनुसार वहां उनका निधन हो गयाजिले के जैतवारा थाने में तैनात प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को 28 अप्रैल की रात गोली मार दी गई थी.

आरोपी आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा ने थाने के बैरक में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया गया था. घटना की जानकारी सामने आते ही प्र.आ. प्रिंस को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां पर उनकी हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए रीवा रेफर कर दिया गया था. जहां पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा था. लेकिन 10 दिन से जारी उपचार के बाद बुधवार को उनकी हालत कुछ नाजुक होती नजर आने लगी.

जिसकी जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भगवती पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से अनुरोध किया कि घायल प्र.आ. को उपचार के लिए दिल्ली भेजा दिया जाए. जिलाध्यक्ष के अनुरोध पर मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए. जिसके आधार पर बुधवार की रात में ही एयर एंबुलेंस के जरिए घायल प्र.आ. को रीवा से दिल्ली ले जाया गया. बताया गया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती करते हुए उनका उपचार किया जा रहा है. प्र.आ. प्रिंस के काऊलर बोन में गोली लगने की वजह से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई. दिल्ली में उपचार के दौरान भी प्र.आ. की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Next Post

MGM में दुर्लभ कैंसर की गठान का सफल ऑपरेशन

Fri May 9 , 2025
इंदौर: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन ने दुर्लभ कैंसर की गठान का सफल ऑपरेशन कर 74 वर्षीय मरीज की जान बचाई. डीन द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन में जहां मरीज की बायीं किडनी से रेयर एग्रेसिव स्क्वैमस सेल रीनल कार्सिनोमा से सफलतापूर्वक […]

You May Like